फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: हत्या के मामले में संदिग्धों को उठाया, पुलिस खंगाल रही सीडीआर

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहता। कोटवा डिहवा के भैयालाल पटेल की हत्या के मामले में पुलिस की तीन टीमें तफ्तीश कर रही हैं। मोबाइल सीडीआर, सीसी कैमरे की फुटेज खंगालने के साथ ही अन्य करीबियों से भी पूछताछ हो रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। कोटवा पुलिस चौकी के पास मंगलवार सुबह भैयालाल का अधजला शव सरसों के खेत में मिला था। हत्या के बाद शव को कमर से ऊपर तक जलाया गया था, ताकि शिनाख्त न हो सके। हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने कोटवा-लहरतारा मार्ग चक्का जाम कर दिया था। पुलिस और विधायक सुनील पटेल के समझाने पर पांच घंटे बाद ग्रामीण माने। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस ने परिजनों को सौंपा। कोरौता घाट पर उसका दाहसंस्कार किया गया। मुखाग्नि पुत्र सूरज ने दी। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया की कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें