फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ज्ञानवापी में फिर शुरू हुआ सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जज की अदालत के आदेश के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने शनिवार से ज्ञानवापी परिसर में सर्वे शुरू कर दिया। अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के विरोध की वजह से बृहस्पतिवार व शुक्रवार को सर्वे नहीं हो सका था।
विज्ञापन

जिला जज की अदालत ने ज्ञानवापी में सर्वे व उसकी रिपोर्ट दाखिल करने की समय सीमा छह अक्तूबर तक बढ़ा दी है। इसलिए एएसआई की टीम शनिवार की सुबह परिसर पहुंची और सर्वे को आगे बढ़ाया। इस बीच मसाजिद कमेटी के संयुक्त सचिव एसएम यासीन ने कहा कि सर्वे के दौरान खोदाई नहीं होनी चाहिए। कोई सामग्री बाहर न जाए। जो जहां है, वह जस का तस रहे। सर्वे भी चलता रहे। सर्वे में सहयोग किया जा रहा है। अगर मनमानी की गई तो शांतिपूर्ण तरीके से विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें