चेतगंज की नक्कटैया के दौरान बुधवार की रात लाग विमान के रूट पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रूफ टॉप फोर्स तैनात की जाएगी। इसके साथ ही आमजन के बीच सादे कपड़ों में 150 से ज्यादा महिला-पुरुष पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। यह जानकारी मंगलवार तो चेतगंज रामलीला समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने दिया।
चेतगंज की नक्कटैया काशी के लक्खा मेले में शुमार है। डीसीपी काशी जोन ने बताया कि बुधवार की रात नौ बजे चेतगंज क्षेत्र स्थित बसंत बार के गेट के सामने से शुरू होगी। वहां से चेतगंज चौराहा, चौसठवां, लहुराबीर चौराहा से चेतगंज थाने की ओर मुड़ेगी। फिर, चेतगंज थाने के सामने से पिशाचमोचन रोड होते हुए मलदहिया चौराहा पहुंचेगी। मलदहिया चौराहा से कबाड़ी मार्केट होते हुए पिशाचमोचन रोड से चेतगंज थाने के सामने होते हुए चौसठवां, चेतगंज चौराहा, पानदरीबा होते हुए बसंत बार के गेट के सामने बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे नक्कटैया की लीला का समापन होगा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दो एसीपी, पांच थानों की फोर्स तैनात और पीएसी के जवान तैनात किए जाएंगे। शांति और कानून व्यवस्था में बाधक बनने वालों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आएगी।
चेतगंज रामलीला समिति के अध्यक्ष अजय गुप्ता एसीपी चेतगंज