फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सुरम्या की गोलकीपिंग, रितिका के 11 गोल से वाराणसी क्लब जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय खिलाड़ी सुरम्या पाठक की शानदार गोलकीपिंग और रितिका पटेल के 11 गोल की मदद से वाराणसी क्लब ने मंगलवार को द्वितीय सुखनंदन पटेल आमंत्रण बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में स्टार क्लब को 27-25 गोल से हरा दिया। प्रतियोगिता के तीसरे दिन मंगलवार को परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में खेले गए मैच में वाराणसी क्लब की राष्ट्रीय खिलाड़ी रितिका पटेल और नैंसी यादव ने बेहतरीन खेल दिखाया। स्टार क्लब की ओर से वंशिका प्रजापति और आयुषी पाल ने काउंटर अटैक किया। हाफ टाइम तक वाराणसी क्लब 12-9 गोल से आगे थी। मैच समाप्त होने की लंबी सीटी बजने तक वाराणसी क्लब 27-25 से आगे था। वाराणसी क्लब की रितिका पटेल ने 11, नैन्सी ने सात, पायल ने पांच और दिव्या ने चार गोल किए। स्टार क्लब की वंशिका प्रजापति ने छह, आयुषी पाल और शिल्पा गौड़ ने पांच-पांच किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें