फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जिम्नास्टिक में सनबीम वरुणा ने मारी बाजी, बास्केटबॉल का फाइनल आज

विज्ञापन
विज्ञापन
सात दिवसीय जिला ओलंपिक खेलों के दूसरे दिन शुक्रवार को बास्केटबॉल, जिम्नास्टिक, फुटबाॅल और हैंडबॉल के मुकाबले हुए। जिम्नास्टिक सनबीम वरुणा चैंपियन रही। बास्केेटबाॅल में लीग और सेमीफाइनल मैचों में शानदार प्रदर्शन कर पुरुष वर्ग में उदय प्रताप इंटर कॉलेज और राजर्षि क्लब जबकि महिला वर्ग में रानी मुरार और राजर्षि क्लब की टीम फाइनल में पहुंच गई। बरेका में फुटबॉल और लोहता के वाराणसी पब्लिक स्कूल में हैंडबॉल प्रतियोगिता हुई। बास्केटबॉल में सनबीम वरुणा विजयी
विज्ञापन

सनबीम वरुणा में शुक्रवार को पुरुष वर्ग में पहला सेमीफाइनल मैच उदय प्रताप इंटर कॉलेज सीनियर और उदय प्रताप इंटर कॉलेज जूनियर टीमों के बीच मैच हुआ। सीनियर ने जूनियर टीम को एकतरफा मुकाबले में 43-25 से पराजित किया। दूसरे सेमीफाइनल में राजर्षि क्लब ने सिगरा स्टेडियम को 62-49 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। महिला वर्ग के पहले सेमीफाइनल में राजर्षि क्लब ए ने सनबीम वरुणा को 35-09 से मात दी। दूसरे सेमीफाइनल में रानी मुरार ने राजर्षि क्लब बी को 15-04 से पराजित कर दिया।
जिम्नास्टिक में सनबीम वरुणा ने मारी बाजी
पड़ाव स्थित सेठ जयपुरिया विद्यालय में जिला जिम्नास्टिक संघ की ओर से एरोबिक्स प्रतियोगिता हुई। सनबीम स्कूल वरुणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन मेजबान सेठ एमआर जयपुरिया की टीम को हराया। प्रतियोगिता में सात विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

फुटबॉल में किड्स केयर, नाइक क्लब जीते
बरेका में दूसरे दिन महिला फुटबॉल मैच लालपुर एफसी बनाम किड्स केयर के हुआ। मैच शुरू होते ही दोनों टीमों ने एक दूसरे पर आक्रामक रुख किया। दोनों टीमें छोटे-छोटे पास पर खेल रही थी, लेकिन कोई गोल नहीं कर सका। पहले हाफ तक मैच 0-0 से ड्रॉ रहा। दूसरे हाफ में 56वें मिनट में किड्स केयर की खुशी राय ने गोल कर 1-0 टीम को जीत दिलाई। वहीं, पुरुष वर्ग कुमाऊ हीरोज बनाम नाइक क्लब के बीच खेला गया। तीसरे मिनट में नाइक क्लब के विक्रांत सोलंकी ने गोल कर 1-0 की बढ़त टीम को दिलाई। दूसरे हाफ में कुमाऊ हीरोज ने कई प्रयास किए, लेकिन भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया। 65 वें मिनट में नाइक क्लब के रवि सोनकर ने गोलकर 2-0 की बढ़त के साथ टीम को जीत दिलाई।
हैंडबॉल के फाइनल में पहुंची वाराणसी पब्लिक स्कूल की पुरुष टीम
केराकतपुर स्थित वाराणसी पब्लिक स्कूल में पुरुष वर्ग के नॉकआउट मैच में पहला मुकाबला लालपुर स्टेडियम और मेजबान वाराणसी पब्लिक स्कूल बी टीम के बीच हुआ। इसमें लालपुर स्टेडियम की टीम ने बाजी मारी। दूसरा मैच सिगरा स्टेडियम और विकास इंटर कॉलेज के बीच हुआ। इसमें विकास इंटर कॉलेज की टीम विजयी हुई। तीसरे मैच में एसएस पब्लिक स्कूल ने बृज नंदन कॉन्वेंट स्कूल को मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में वाराणसी पब्लिक स्कूल ने एसएस पब्लिक स्कूल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। हालांकि, बारिश के कारण दूसरा सेमीफाइनल और फाइनल टाल दिया गया। वहीं, महिला वर्ग के नाॅकआउट मैचों में लाल बहादुर इंटर कॉलेज की टीम ने वाराणसी पब्लिक स्कूल और विकास इंटर कॉलेज ने एसएस पब्लिक स्कूल को परास्त कर फाइनल में प्रवेश किया। मौसम ठीक रहा तो शनिवार को फाइनल मैच होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें