लखनऊ से वाराणसी वाया अयोध्या, शाहगंज चलने वाली समर स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ा दी गई है। नवरात्र पर शुरू यह ट्रेन अब 21 मई तक चलेगी। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि इस फास्ट मेमू ट्रेन की औसत गति 62.18 किमी प्रति घंटा है। यह 323 किमी. की दूरी 5.20 घंटे में तय कर रही है। 04217 वाराणसी-लखनऊ स्पेशल वाराणसी से सुबह 6:25 बजे रवाना होकर पूर्वाह्न 11:45 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में 04218 लखनऊ वाराणसी मेमू स्पेशल लखनऊ से शाम 4:30 बजे चलकर रात 9:50 बजे वाराणसी पहुंचेगी।