फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 10 मीटर पिस्टल में सुमेधा पाठक ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 20 से 25 मार्च तक द्वितीय खेलो इंडिया पैरा गेम्स चैंपियनशिप हुई। इसमें उत्तर प्रदेश के शूटरों ने शानदार प्रदर्शन किया। 10 मीटर पिस्टल महिला एसएच-वन वर्ग में वाराणसी की सुमेधा पाठक ने स्वर्ण पदक जीता। 10 मीटर राइफल एसएच-2 महिला वर्ग में बागपत की खुशबू ने रजत पदक और 10 मीटर एयर राइफल एसएच-वन महिला वर्ग में बिजनौर की आकांक्षा चौधरी ने कांस्य पदक जीता। शहर के अर्मापुर निवासी मो. उमर ने 50 मीटर राइफल प्रोन एसएच-1 मिश्रित वर्ग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए आठवां स्थान अपने नाम किया। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश ने प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पाया है।द्रोणाचार्य अवॉर्डी चेयरमैन जयप्रकाश नौटियाल, अंतरराष्ट्रीय कोच सुभाष राणा ने उपविजेता ट्रॉफी टीम मैनेजर अप्सरा चौधरी व शूटर मो. उमर को दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें