नव्या क्लब काशी के जश्न-ए- बहार सूफी नाइट कार्यक्रम में भाग लेतीं महिलाएं। संवाद
वाराणसी। नव्या क्लब काशी की ओर से सोमवार को एक होटल में जश्न-ए-बहार सूफी नाइट का आयोजन हुआ। क्लब की अध्यक्ष अनुपमा राय की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में 100 से 150 महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सूफी संगीत और संस्कृति की झलक देखने को मिली। महिलाओं ने ऑफ व्हाइट और हल्के रंगों की थीम पर शरारा, साड़ी, अनारकली और गाउन पहनकर शिरकत की। इस दौरान शायरी, गजल, सवाल-जवाब और मनोरंजक खेलों का आयोजन हुआ। अनुपमा राय ने कहा कि ऐसे आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को अलग-अलग संस्कृतियों, जातियों और धर्मों को जानने का अवसर देना है। कार्यक्रम का संचालन मधुलिका, नीतू सिंह, प्रीति राय, परी और अर्पिता राय ने संयुक्त रूप से किया। क्लब की ओर से महिला सशक्तिकरण और जागरूकता से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर बंधना सिंह, प्रीति सिंह, रूपम सिंह और अनिता नेगी आदि मौजूद रहीं। संवाद