फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वायलिन की मधुर धुनों से सजी सुबह-ए-बनारस की महफिल

विज्ञापन
सुबह-ए-बनारस के मंच पर प्रस्तुति देते कलाकार। स्वयं - फोटो : credit
विज्ञापन
सुबह-ए-बनारस के मंच पर बुधवार को दक्षिण भारतीय शास्त्रीय संगीत की मधुर प्रस्तुति हुई। आंध्र प्रदेश के गुंटूर से आए वायलिन वादक पं. पेरावली नंद कुमार ने अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके साथ मृदंगम, मुरचंग और घटम की संगत ने कार्यक्रम को खास बना दिया। वायलिन पर पं. पेरावली नंद कुमार ने प्रस्तुति दी। उनके साथ हैदराबाद के पं. पेरावली जय भास्कर ने मृदंगम पर संगत की। वहीं, बी. रवि किरण ने मुरचंग और एम. श्रीराम ने घटम पर साथ दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकारों को सुबह-ए-बनारस के संस्थापक सचिव डॉ. रत्नेश वर्मा ने प्रमाणपत्र प्रदान किए। संचालन डॉ. प्रीतेश आचार्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें