फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ताइक्वांडो में छात्रों ने जीते तीन पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
गांगकला स्थित त्रिपदा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने कानपुर में आयोजित 9वीं ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता में कक्षा 11 के आदर्श कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक, कक्षा 7 के रुद्र सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक तथा कक्षा 11 के अभिनव ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक कन्हैया लाल पटेल ने खिलाड़ियों को बधाई दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक पांडेय ने विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशिका प्रमिला देवी, उप प्रबंधक प्रेमचंद सिंह, शैक्षणिक निदेशक राकेश चौबे, उप प्रधानाचार्य शिव शंकर मौर्य, खेल प्रशिक्षक महेश यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें