प्रदेश सरकार छात्रवृत्ति की वेबसाइट में बदलाव कर रही है। अब छात्रों को सालभर फॉर्म भरने के कई मौके मिलेंगे। छात्रवृत्ति फॉर्म साल में एक ही बार भरा जाता था। जिसकी वजह से छात्र आवेदन नहीं कर पाते थे।
जिला समाज कल्याण अधिकारी जीआर प्रजापति ने बताया कि कोरोना काल में कई शिक्षण संस्थाओं के सत्र प्रभावित हुए। इसे देख शासन छात्रों को साल भर में कई मौके देने की तैयारी कर रहा है, ताकि छात्रों का नुकसान न हो। उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति के आवेदन की तिथि घोषित कर दी गई है। मगर वेबसाइट अपडेट किए जाने से इसे बंद किया गया है। घोषित तिथियों में सामान्य व ओबीसी के छात्रों को छोड़कर एससी और एसटी के छात्रों को दो बार मौका दिया जाएगा। वेबसाइट अपडेट होने के बाद इसमें और बदलाव की उम्मीद है।