फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी विद्यापीठ में छात्रों ने लिया अंगदान का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के राजनीति विज्ञान विभाग में कार्यक्रम में छात्रों ने अंगदान जागरूकता के लिए लोगों को प्रेरित करने का संकल्प लिया। विभागाध्यक्ष प्रो. मोहम्मद आरिफ ने अंगदान पर कहा कि देश में पांच लाख से भी ज्यादा लोग अंगविहीन हैं, जिन्हें अंग मिल जाए तो वह नया जीवन शुरू कर सकते हैं। मानव जब अंगदान करेगा तो मानवता भी अभिमान करेगा। इस दौरान शोध, परास्नातक और स्नातक के विद्यार्थियों ने प्रतिज्ञा में भाग लिया। साथ ही दूसरों को भी अंगदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रो. सूर्यभान प्रसाद, डॉ. रेशम लाल, डॉ. विजय कुमार, डॉ. रवि प्रकाश सिंह, डॉ. पीयूष मणि त्रिपाठी, डॉ. जयदेव पांडेय, डॉ. मिथिलेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें