पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय पीजी कॉलेज पलहीपट्टी में शुक्रवार को दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन हुआ। प्रतियोगिताओं में 100, 200 और 400 मीटर दौड़ के अलावा भाला प्रक्षेप, गोला प्रक्षेप, चक्र प्रक्षेप, लंबी कूद, ऊंची कूद एवं बाधा दौड़ जैसी विविध स्पर्धाएं हुईं। विभिन्न स्पर्धाओं में सुमित, धीरज प्रजापति, शशिकांत प्रजापति, निधि, अंकिता, कोमल यादव, निष्ठा यादव, अंशु गुप्ता, रिंकी, अवनीश गौतम, प्रियांशु पटेल, उमंग, मोहित पाल, अर्पिता पटेल, मनीष गुप्ता, आरती देवी, सचिन दीक्षित और प्रज्ञा चौहान ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। छात्रा वर्ग में निधि कुमारी और छात्र वर्ग में मोहित कुमार पटेल को चैंपियन घोषित किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अनंत व्रत पांडे ने की। मुख्य अतिथि राजकीय महिला महाविद्यालय बीएलडब्लू के प्राचार्य प्रो. ब्रजकिशोर त्रिपाठी रहे। इस दौरान क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अमित कुमार राय, डॉ. रिचा चौधरी, डॉ. अमित कुमार राय, प्रो. सुमन मोहन, प्रो. केके सिंह, प्रो. नीति भोला मौजूद रहीं।