वाराणसी। बीएचयू दृश्य कला संकाय के चित्रकला विभाग की ओर से 6 फरवरी से चल रही चित्रकला कार्यशाला का मंगलवार को समापन हुआ। इसमें छात्रों ने अपनी अद्भुत चित्रकारी दिखाई। अहिवासी कला वीथिका में इनके बनाई पेंटिंग की प्रदर्शनी भी लगाई गई। संकाय प्रमुख प्रो. उत्तमा दीक्षित ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्रों को अपनी कला के माध्यम से काशी के घाटों की सुंदरता दिखाना है। समापन समारोह में प्रो. राणापीबी सिंह ने वीथिका में लगे चित्रों का अवलोकन किया। भारतकला भवन के निदेशक प्रो. श्रीरूप रॉय चौधरी ने ऐसी कार्यशालाओं को उपयोगी बताया। ब्यूरो