फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, ई-कचरा मॉडल को मिला प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के देवचंदपुर स्थित हरिहर महादेव इंटर कॉलेज में सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी लगी। इसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों और परियोजनाओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा, नवाचार और रचनात्मक सोच का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों के तैयार मॉडलों ने प्रदर्शनी में उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता में कक्षा 11 के अमन विश्वकर्मा ने ई-कचरा विषय पर आधारित प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 12 की सृष्टि गुप्ता, सृष्टि दुबे, दीक्षा तिवारी एवं संजना ने चंद्रयान-3 का मॉडल प्रस्तुत कर द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं, कक्षा छह के अनन्या जायसवाल, अनुज, चंदन एवं शुभम ने ऑटोमेटिक वाटर डिस्पेंसर मॉडल के माध्यम से तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मृत्युंजय श्रीवास्तव ने विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विद्यालय के वार्षिक उत्सव में सम्मानित करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें