काशी विद्यापीठ परिसर में हॉस्टल की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन करते विद्यार्थियों को समझाते प
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में हॉस्टलों में मेस, परीक्षा परिणाम संबंधी समस्याओं को लेकर शुक्रवार को छात्रों ने प्रशासनिक भवन पर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने नारेबाजी करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन से जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान की मांग। विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कहा कि पिछले महीने दीक्षांत समारोह में आई राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में मेस की व्यवस्था को बेहतर करने और इसका लाभ छात्रों को दिलाने को कहा था, इसके बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। अब तक कई बार आवाज उठाने के बाद केवल आश्वासन ही मिलता है, कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हो रहा है। यह भी बताया कि परीक्षाओं में शामिल होने के बाद भी कई विद्यार्थियों को अनुपस्थित कर दिया गया है। इस वजह से परेशान होना पड़ रहा है। चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को बाध्य होंगे।