वाराणसी। वसंत महिला महाविद्यालय की बीएड सेमेस्टर की 44 छात्राओं ने कृष्णमूर्ति फाउंडेशन के तहत चलने वाले अच्युत पटवर्धन स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को शैक्षिक और पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों के बारे में प्रशिक्षित किया। कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थियों को उनकी रुचि के अनुरूप 7 उपसमूहों में बांटकर प्रशिक्षण दिया गया। कॉलेज के शिक्षा विभाग की अध्यक्ष प्रो. सुजाता साहा के नेतृत्व में छात्राओं ने विद्यार्थियों को उनके विज्ञान पाठ्यक्रम से संबंधित उपयोगी क्रियाशील मॉडल,चुंबकीय पेंटिंग बनाना सिखाया। विभिन्न रोचक विधियों से कम खर्च में बच्चों की सृजनात्मकता का उपयोग कर कलात्मक वस्तुएं बनाने के बारे में भी बताया। इस दौरान सह समन्वयक डॉ. रंजिता मराक, प्रो. आशा पांडेय, डॉ. दिलीप कुमार सिंह, स्वाति सिंह मौजूद रहीं। ब्यूरो