फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने देखी फिल्म, मंडलायुक्त और बीएसए को कहा धन्यवाद

Wed, 30 Mar 2022 04:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के शिवपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को मंडलायुक्त की पहल पर आरआरआर फिल्म दिखाया गया।
विज्ञापन
फिल्म देखकर बाहर निकलतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी मंडलायुक्त एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की पहल पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नगर क्षेत्र शिवपुर की छात्राओं को बुधवार को आरआरआर फिल्म दिखाया गया। जेएचवी मॉल स्थित मल्टीप्लेक्स से फिल्म देखकर बाहर निकली छात्राओं के चेहरे पर गजब की खुशी दिखी।

विज्ञापन


छठी से आठवीं कक्षा की 75 छात्राओं ने फिल्म देखी। सभी ने वाराणसी के मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह को बार-बार धन्यवाद कहा। छात्राओं के साथ मौजूद शिक्षकों ने बच्चियों को मूवी से शिक्षा ग्रहण कर अपने व्यवहारिक जीवन में उतारने को कहा।

उन्होंने कहा कि व्यक्ति दृढ़ इच्छाशक्ति, आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत कर बड़ी से बड़ी सफलता प्राप्त कर सकता है। छात्रा प्रिया, खुशी और बबली ने कहा कि देशभक्ती से लबरेज इस फिल्म को देखने में काफी आनंद आया। इसमें  इमोशनल दृश्य के साथ-साथ एक्शन और ड्रामा भी भरपूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें