गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने के लिए जगद्गुरुकुल के बटुक सड़क पर उतरे। बटुक ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के आंदोलन को आत्मसात किए हुए निकले। छात्रों ने श्रीविद्यामठ के प्रभारी ब्रह्मचारी परमात्मानंद से निवेदन किया कि अष्टमी के अवकाश के दिन वे शंकराचार्य महाराज के अभियान से जुड़ने के लिए राष्ट्रमाता रैली निकालना चाहते हैं। इसके बाद बटुक श्रीविद्यामठ से भेलूपुर तक गोमाता का जयकारा लगाते हुए निकले। बच्चों के साथ इस रैली में शंकराचार्य महाराज के शिष्य ब्रह्मचारी परमात्मानंद, ज्योतिर्मठ से पधारे अथर्ववेद पैप्पलाद शाखा के आचार्य पं अमित तिवारी, उप प्राचार्य पं. आर्यन सुमन पांडेय, छात्र प्रतिपालक पं. राजन तिवारी मौजूद रहे।