फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी विद्यापीठ में प्रोफेसर से छात्रों ने किया दुर्व्यवहार, बाद में मांगी माफी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में मानविकी संकाय के एक प्रोफेसर के साथ बृहस्पतिवार को छात्रों ने दुर्व्यवहार किया। घटना उस समय हुई जब प्रोफेसर अपने एक प्रोजेक्ट कार्य के लिए विश्वविद्यालय परिसर में प्रेस के सामने से गुजर रहे थे। तेज गति से मोटर साइकल चलाने वाले दो छात्रों को प्रोफेसर ने जब गाड़ी धीमे चलाने की बात कही तो वह भड़क गए और दोनों दुर्व्यवहार करने लगे। बाद में शाम को उन्हीं छात्रों ने प्रोफेसर के पास पहुंचकर माफी मांगी। प्रोफेसर ने इसकी कोई लिखित शिकायत भी नहीं की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें