हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज के इग्नू अध्ययन केंद्र में बुधवार को नवप्रवेशी छात्रों के लिए परिचय कार्यक्रम (इंडक्शन प्रोग्राम) में विद्यार्थियों को शैक्षणिक प्रणाली, पाठ्यक्रम के बारे में बताया गया। इस दौरान समय-समय पर चलने वाली क्लास आदि के बारे में जानकारी दी गई। इंडक्शन प्रोग्राम में इग्नू अध्ययन केंद्र के पूर्व समन्वयक प्रो. अनिल कुमार ने कहा कि इग्नू में चलने वाले कोर्स के बारे में जानकारी जरूरी है। इसका लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा। कार्यक्रम में 60 छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह, डॉ.धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, डॉ. रमेश कुमार, डॉ. अंकित रघुवंशी, डॉ. निखिल कुमार, मो. अबू शाहिद, विवेक यादव, अजीत कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपप्राचार्य प्रो. विश्वनाथ वर्मा, संचालन प्रो. ओम शर्मा मौजूद है।