फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू में छात्रों ने बनाया प्रोफेसरों को बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के छात्रों ने शनिवार की शाम को संकाय प्रमुख और प्रोफेसरों को बंधक बनाकर प्रदर्शन किया। संकाय की लाइब्रेरी न खुलने और गंदगी के विरोध में संकाय के चैनल गेट पर तालाबंदी कर छात्रों ने हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा। चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

शनिवार को संकाय में पहुंचे छात्रों ने संकाय प्रमुख से मिलकर लाइब्रेरी न खुलने के साथ ही गंदगी होने की शिकायत की। जब बात नहीं बनी तो चैनल गेट पर तालाबंदी कर प्रोफेसरों और संकाय प्रमुख को अंदर से बाहर नहीं जाने दिया गया। यहीं पर बैठकर छात्र हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। इसके अलावा हर हर महादेव, जयश्री राम का जयघोष भी किया। छात्रों ने बताया कि संकाय की लाइब्रेरी ढाई महीने से बंद है। कई बार ज्ञापन देने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसके अलावा शास्त्री, आचार्य में प्रवेश हुए दो महीने बाद भी कक्षाएं नहीं शुरू हो पाई हैं।
केंद्रीय कार्यालय पर सुरक्षाकर्मियों-छात्रों में नोंकझोंक
हिंदी विभाग में शोध प्रवेश में गड़बड़ी का आरोप लगाकर धरना देने के बाद भी मांग पूरी न होने के विरोध में छात्रों ने केंद्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यालय में घुसने के दौरान उनकी सुरक्षा कर्मियों में धक्कामुक्की भी हुई। छात्रों का कहना था कि शोध प्रवेश में गड़बड़ी पर सवाल खड़ा करने के बाद कुलपति ने फैक्ट फाइडिंग कमेटी बनाई थी। पांच महीने बाद भी अब तक कमेटी की रिपोर्ट के बारे में नहीं जानकारी दी गई है। उमेश यादव ने कहा कि जब तक मांगें नहीं मान ली जाती हैं तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें