वाराणसी। बीएचयू के बीवोक कोर्स में तीसरे साल की बैक परीक्षा का प्रश्नपत्र ही नहीं पहुंचा। सोमवार सुबह 9 बजे से परीक्षा शुरू होनी थी। दो छात्र पहुंचे, लेकिन परीक्षा शुरू ही नहीं हुई। छात्रों ने आरोप लगाया कि हॉल में अभी तक उनका प्रश्नपत्र नहीं आया। बाद में बताया गया है कि उनका पेपर ही नहीं छपा है। कला संकाय में छात्रों ने नारेबाजी की और मामला काफी बढ़ने लगा। ऐसे में कोर्स को-ऑर्डिनेटर की ओर से आगामी तिथि घोषित करने का आश्वासन दिया गया है। ब्यूरो