राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं हॉस्पिटल चौकाघाट में अमेरिका से प्रो. मैगी वेंटजेल के निर्देशन में मनोविज्ञान, मनोचिकित्सा और फिजियोथेरेपी के छात्रों का दल आया। दल को महाविद्यालय और अस्पताल की सुविधाओं की जानकारी दी गई। छात्रों को आयुर्वेद, पंचकर्म आदि चिकित्सा पद्धतियों के बारे में विस्तार से बताया गया। वहीं, एमडी, एमएस बैच 2023-24 में नवप्रवेशित छात्रों को ओरिएंटेशन कार्यक्रम हुआ। प्रधानाचार्य प्रो. शशि सिंह के निर्देशन में अलग-अलग विभागों में चलने वाले कोर्स, उपलब्धियों और भावी योजनाओं के बारे में बताया गया। इस दौरान डॉ. एके सरोज, डॉ. पद्मलोचन शंखुआ, डॉ. मनोहर राम मौजूद रहे।