बीएचयू महिला महाविद्यालय में सत्र 2026-27 की नव-प्रवेशी छात्राओं को सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्राचार्य प्रो.रीता सिंह ने महाविद्यालय के अनुशासन, सांस्कृतिक मूल्यों, हॉस्टल आदि के बारे में बताया। छात्र अधिष्ठाता ने कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। महाविद्यालय में कंप्यूटर साइंस विभाग की प्रो. राखी गर्ग ने छात्राओं को महिला महाविद्यालय के समृद्ध इतिहास, अकादमिक व्यवस्था, सुविधाओं एवं गौरवशाली परंपराओं के साथ ही महाविद्यालय के वेबसाइट सारथी पेज को समय-समय पर देखते रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रो. अर्चना सिंह ने छात्राओं को खेल-कूद, फिटनेस एवं परिसर में आयोजित होने वाली विभिन्न पाठ्येतर गतिविधियों से रूबरू कराया। संचालन छात्रा सलाहकार डॉ. रुक्मणी जायसवाल ने किया। इस दौरान प्रो.सीमा तिवारी, प्रो.रश्मि सिंह डॉ. सोमा दत्ता,डॉ. अंजलि शर्मा, डॉ. धीरेंद्र नाथ चौबे मौजूद रहे।