फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी विद्यापीठ में छात्रों ने सुरक्षाकर्मी को पीटा, सिर में लगी चोट

विज्ञापन
विज्ञापन
एलबीएस हॉस्टल के पास हुई घटना, कुलानुशासक बोले-शिकायत मिलने पर करेंगे कार्रवाई
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ कैंपस में छात्रों ने सुरक्षा कर्मी को पीट दिया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है। लंका के निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घटना लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास के गेट पर बृहस्पतिवार भोर में उस समय हुई जब हॉस्टल में जा रहे छात्रों को वहां तैनात सुरक्षाकर्मी ने रोका। काशी विद्यापीठ में इस समय अवकाश है। बृहस्पतिवार भोर में सुरक्षा कर्मी गेट पर तैनात था। भोर में पांच-छह छात्र हॉस्टल पहुंचे। तैनात सुरक्षा कर्मी से किसी बात को लेकर नोकझोंक हुई। विवाद आगे बढ़ा तो छात्रों ने सुरक्षाकर्मी की पिटाई कर दी। उसके सिर में चोट आई है। फिलहाल मामले में न तो पुलिस के पास और न ही कुलानुशासक को किसी तरह की शिकायत मिली है। बावजूद पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस हॉस्टल के आसपास डयूटी पर तैनात लोगों से पूछताछ करने में जुटी है। कुलानुशासक प्रो. केके सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है। पुलिस को जानकारी दी गई है। किसी तरह की शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें