फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी विद्यापीठ में नुक्कड़ नाटक से विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ और उत्तर मध्य सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को नुक्कड़ नाटक में विद्यार्थियों ने स्वच्छता का संदेश दिया। नुक्कड़ नाटक का निर्देशन एम.ड्रामा के छात्र उमेश भाटिया ने किया। इसमें नाटक के कलाकार हर्षित कुमार, प्रशांत, गौरव श्रीवास्तव, मोनू कुमार, अनुराग कनौजिया आदि ने देश के साफ-सफाई एवं विरासत को संजोकर रखने और विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। बतौर मुख्य अतिथि संस्कार भारती महानगर अध्यक्ष रामवीर शर्मा ने कहा कि देश और अपने शहर को स्वच्छ रखना हमारा कर्तव्य है। विशिष्ट अतिथि आचार्य मोहन दुबे ने कहा हमारे प्रधानमंत्री साफ-सफाई, योगासन और विकास को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिसके कारण आज देश और अपने शहर बनारस को दुनिया में सम्मान मिल रहा है। स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद ने किया। कार्यक्रम में दीपाली, प्रवीण कुमार, आरती चौहान, लक्की कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें