आर्य महिला पीजी कालेज में राष्ट्रीय कार्यशाला में प्रशिक्षण देते विशेषज्ञ विजय कुमार साम्ब्याल।
- फोटो : Samvad
आर्य महिला कॉलेज में गायन कार्यशाला के तीसरे दिन चर्चित संगीतज्ञ विजय कुमार साम्ब्याल रंगीले ठाकुर ने छात्राओं को प्रशिक्षण दिया। जम्मू से आए प्रशिक्षक ने प्रतिभागियों को राग यमन की बारीकियों के बारे में बताया। संगीत विभाग की विभागाध्यक्ष अनामिका दीक्षित ने अतिथि का स्वागत किया। विशेषज्ञ ने शुद्ध स्वरों के अलंकार का अभ्यास कराया। उन्होंने राग यमन में ‘देखो सखी...’, ‘रसिया रतिया...’ और ‘हरि मुरली काहे न बजाई...’ जैसी पारंपरिक बंदिशों का प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला का समापन भजन के साथ हुआ। डिंपल राय ने तबले पर संगत दी। यह कार्यशाला हाइब्रिड माध्यम में संचालित हो रही है। इसमें रांची, अमेरिका, बिहार और झारखंड सहित कई स्थानों से छात्राएं, शोधार्थी और शिक्षकगण ऑनलाइन जुड़े। संगीत विभाग की शुचि उपाध्याय, जया रॉय और शैल पाण्डेय सहित शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं।