फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कॉलेज जाने के लिए घर से निकली छात्रा लापता, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जामुराद। क्षेत्र के एक गांव की 19 साल की स्नातक की छात्रा 20 अप्रैल को कॉलेज जाने के लिए घर से निकली, लेकिन लौटी नहीं। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार देर शाम एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिता के अनुसार उनकी बेटी सुबह 9.30 बजे कॉलेज के लिए निकली थी पर शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश की, मगर कोई जानकारी नहीं मिली। आरोप है कि नई बाजार भदोही निवासी शहनवाज हाशमी उर्फ करन हाशमी, जो छात्रा से संपर्क में था, उसे साथ ले गया। युवक के परिवार की भूमिका पर भी संदेह जताया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर टीम गठित की है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि छात्रा की तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें