वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के बाद अब यूपी कॉलेज ने भी छात्रसंघ चुनाव का एलान कर दिया है। 28 जनवरी 2023 को चुनाव होंगे। वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. बनारसी मिश्र को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से कराया जाएगा।
चुनाव अधिकारी ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना 16 जनवरी को जारी होगी। नामांकन प्रक्रिया 18 जनवरी को पूरी की जाएगी। 19 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 21 जनवरी को नाम वापसी और वैध प्रत्याशियों की पदवार सूची प्रकाशित की जाएगी। मतदान, मतगणना और चुनाव परिणाम की घोषणा 28 जनवरी को होगी।