पांच हजार 555 बार ॐ लिखकर रिकाॅर्ड बनाने वाले पाणिनी कन्या महाविद्यालय की छात्रा स्वर्णा निगम को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के शिवार्चनम मंच पर सम्मानित किया गया। शिव शक्ति का प्रतीक रुद्राक्ष माला, दुपट्टा और 22 हजार रुपये दिए गए। पाणिनि कन्या महाविद्यालय की कक्षा 10 की 15 वर्षीय छात्रा स्वर्णा को यह सम्मान मंदिर के सीईओ विश्वभूषण मिश्र और अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी ने दिया। महंत शंकर पुरी ने 11 हजार और सीईओ विश्वभूषण ने 5555 के दो लिफाफे स्वर्णा को भेंट किए। काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास संस्कृत शिक्षा के संवर्धन और प्रोत्साहन के लिए पाणिनि कन्या महाविद्यालय सहित जिले के कई संस्कृत विद्यालयों में निशुल्क शैक्षिक पुस्तकें और भोजन उपलब्ध कराता है। कार्यक्रम के अन्य कई अतिथियों ने भी शिक्षा के लिए जरूरी धनराशि दी।