वाराणसी में एक छात्र की उसके जन्मदिन के दिन ही सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मंदिर दर्शन के लिए घर से निकले किशोरी की स्कूटी ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गयी वहीं स्कूटी सवार एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
चौबेपुर के चांदपुर गांव निवासी प्रभात मिश्रा का एकलौता बेटा देवेश मिश्रा (20 वर्ष) अपने जन्मदिन पर दर्शन करने अपने मित्र गौरव पांडेय के साथ निकला था। दोनों सोमवार शाम चार बजे के करीब स्कूटी से कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। उगापुर गांव के पास अचानक पीछे से एक ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया। दोनों किशोरों को सड़क पर गिरते ही ट्रैक्टर को छोड़कर चालक भाग निकला।
मौके पर ही देवेश मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गयी। पीछे बैठा गौरव पांडेय (18 वर्ष) घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उक्त वाहन को कब्जे में ले लिया है। घटना की सूचना मिलने पर गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता चांदपुर गांव स्थित खड़ेश्वरी बाबा माध्यमिक बालिका कालेज के प्रबंधक हैं।