वाराणसी। सोयेपुर स्टेडियम में क्रिकेट खेलने को लेकर छात्रों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि स्कूल के दो छात्रों ने साथियों के साथ मिलकर 10वीं के छात्र श्रेय श्रीवास्तव के सिर पर बैट से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से श्रेय मैदान में ही बेहोश होकर गिर पड़ा। उसके सिर में पांच टांके लगाए गए। परिजनों के मुताबिक, वह रातभर बेहोशी की हालत में रहा। वीडीए कॉलोनी, बड़ा लालपुर निवासी संजीव कुमार श्रीवास्तव ने लालपुर-पांडेयपुर थाने में तहरीर दी। बताया कि बेटा श्रेय 13 सितंबर की शाम मैदान में क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान कुछ लड़के वहां पहुंचे और श्रेय के सिर पर बैट और अन्य सामान से कई बार वार किया।थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि
विज्ञापन
राघवेंद्र, आयुष और उनके अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। आरोपी लड़कों को थाने पर बुलाया गया है। संवाद