फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सभी केंद्र..... मुरादाबाद, मेरठ व बिजनौर के ध्यानार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो बीएचयू के ब्रजनाथ छात्रावास में हमले और तोड़फोड़ का आरोपी छात्र गिरफ्तार
विज्ञापन

सीसी कैमरों की फुटेज और आरोपी के बयान के आधार पर 29 छात्रों को जल्द ही पकड़ेगी पुलिस

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बीएचयू स्थित ब्रजनाथ छात्रावास में हमला, पथराव और तोड़फोड़ के आरोप में शुक्रवार को बिरला-अ हॉस्टल में रहने वाले बीए द्वितीय वर्ष के छात्र और बिजनौर निवासी संजय गांधी को लंका थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया। संजय के बयान के आधार पर और सीसी कैमरों की फुटेज से प्रकरण में 29 और छात्रों को चिह्नित किया गया है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

लंका थाने में ब्रजनाथ छात्रावास के छात्रों की तहरीर के आधार पर बीते चार अप्रैल को मुकदमा दर्ज किया गया था। ब्रजनाथ छात्रावास के छात्रों का आरोप है कि बिरला-अ छात्रावास के छात्र चेहरा ढंक कर उनके हॉस्टल में घुसे थे। सभी ने लाठी-डंडे और रॉड से हमला करने के साथ ही छात्रावास में पथराव किया। इसके बाद सात बाइक, सीसी कैमरों और छात्रावास के दरवाजों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस तरह की घटना को बिरला-अ के कुछ छात्र तीन-चार बार अंजाम दे चुके हैं, लेकिन उन पर कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर लंका अश्वनी कुमार पांडेय ने सीसी कैमरों की फुटेज की मदद से संजय गांधी को चिह्नित कर गिरफ्तार किया है। संजय के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट और मारपीट के आरोप में पहले से दर्ज मुकदमे में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। अन्य 29 आरोपी छात्र भी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे। उन सभी को सीसी फुटेज से चिह्नित कर संजय गांधी से उनके नाम-पते की तस्दीक कराई गई है। सभी आरोपी छात्रों की करतूत के संबंध में उनके अभिभावकों के साथ ही संबंधित जिले की पुलिस को भी लिखित सूचना भेजी जाएगी।
विज्ञापन


छात्रों ने दिया धरना, पुलिस ने कराया शांत
छात्र संजय की गिरफ्तारी के विरोध में बिरला-अ छात्रावास के छात्रों ने प्रॉक्टोरियल ऑफिस का घेराव किया। इसके बाद सभी सिंह द्वार के सामने धरने पर बैठ गए। सूचना पाकर लंका इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। लंका इंस्पेक्टर ने छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराया। लगभग आधा घंटे बाद छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें