फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दो एडीओ पंचायत का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में सभी विकास खंडों में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। शौचालय निर्माण की गति धीमी मिलने पर उन्होंने हरहुआ और सेवापुरी के एडीओ पंचायत का जुलाई महीने का वेतन रोक दिया। कार्यों की गति धीमी मिलने पर नाराजगी जताई और शौचालयों की मरम्मत आदि कार्यों को एक सप्ताह में 50 फीसदी पूरा कराने के निर्देश दिए।उन्होंने सख्त हिदायत दी कि काम पूरा न मिलने पर संबंधित सचिव को निलंबित किया जाएगा। समीक्षा में सीडीओ ने कहा कि प्रत्येक विकास खंड में प्रतिदिन 100-100 व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण पूरा कराएं। ग्राम पंचायत सचिवालय में जन सेवा केंद्र द्वारा अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन सुविधाएं दी जाएं। जो पंचायत सहायक कार्य नहीं कर रहे हैं उन्हें हटाए जाने का प्रस्ताव दें। हैंडपंप रिबोर-मरम्मत में निकलने वाले पाइप का प्रयोग गौशाला शेड और अन्य कार्यों में करें। 46 पंचायत भवनों का ध्वस्तीकरण कराकर निर्माण कार्य को 10 अगस्त तक पूरा कराएं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी आवासों का एफटीओ तीन दिन के अंदर जारी करने को कहा। विकास खंड हरहुआ, पिंडरा और चिरईगांव में जियो टैग की प्रगति सबसे खराब मिली। दो दिन में 80 फीसदी जियो टैग करने को कहा। आयुष्मान कार्ड की प्रगति खराब मिलने पर उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में ग्राम पंचायत वार लंबित आवेदनों की सूची तैयार कर शत-प्रतिशत कार्ड बनवाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें