वाराणसी में ट्रांसपोर्ट नगर की जमीन को लेकर हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
मामला शासन के संज्ञान में आने के बाद इस योजना पर फिर से कार्रवाई शुरू हुई। मुआवजा ले चुके किसानों की जमीन का सीमाकंन करने सोमवार को पूरी टीम के साथ विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष अभिषेक गोयल भारी पुलिस बल के साथ करनाडाडी गांव पहुंचे। जेसीबी से खुदाई कर सीमाकंन का काम शुरू ही हुआ था कि भारी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया।
वाराणसी में ट्रांसपोर्ट नगर की जमीन को लेकर हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
सभी जेसीबी के आगे खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। किसानों का कहना था कि सरकार सिर्फ उसी जमीन पर कब्जा करे जिसका मुआवजा वो दे चुकी है। जिन जमीनों का मुआवजा किसानों ने नहीं लिया है उसे जबरदस्ती कब्जा ना किया जाए। किसान आज की तारीख के हिसाब से मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर किसान मौके पर पहुंचे।
वहां जेसीबी से खुदाई को रोकने की मांग करने लगे। प्रशासन और किसानों के बीच बात बढ़ गई और फिर कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस टीम समेत वीडीए टीम को पीछे हटना पड़ा। हंगामे की सूचना पर कई थानों की फोर्स वहां पहुंची। पुलिस ने लाठी भांज कर प्रदर्शन कर रहे को तितर-बितर कर दिया। किसानों के बीच भगदड़ मच गई। कई महिलाएं घायल हो गईं।
इधर, पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में दर्जनों किसान राजातालाब तहसील पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उन्होंने पुलिस-प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया।