फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: लखनऊ-पटना वंदेभारत एक्सप्रेस पर पथराव, कोई घायल नहीं; जीआरपी ने यात्रियों से की पूछताछ

Thu, 05 Sep 2024 12:47 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वंदे भारत पर पथराव की सूचना पाकर मौके पर जीआरपी पहुंच गई। सी-5 कोच के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए थे। पड़ताल के बाद जीआरपी ने यात्रियों से उनका हाल जाना। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
जीआरपी मामले की जांच में जुटी है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ-पटना वंदेभारत ट्रेन पर बुधवार रात चौका घाट ढेलवरिया के पास शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया। सी-5 कोच के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। कैंट जीआरपी और आरपीएफ की टीम आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। पीडीडीयूनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर आरपीएफ और जीआरपी ने यात्रियों का बयान लिया।

विज्ञापन


गोमती नगर लखनऊ वाया अयोध्या होते हुए 22346 वंदेभारत एक्सप्रेस रात में कैंट स्टेशन पहुंची। निर्धारित समय तक ठहराव के बाद जैसे ही चौकाघाट ढेलवरिया के पास पहुंची कि अचानक पथराव हो गया। रात साढ़े आठ बजे सी-5 कोच के 10, 11 और 12 नंबर सीट के सहमे यात्रियों ने इसकी शिकायत रेल मदद 139 पर की। 

आरपीएफ को सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। ट्रेन के पीडीडीयूनगर स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ और जीआरपी ने यात्रियों के बयान लिए। कैंट जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत सिंह ने बताया कि पथराव में कोई यात्री चोटिल नहीं हुआ है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें