फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कार में टक्कर के विवाद में रिटायर्ड दरोगा के घर पथराव, गोली मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर में वाहन में टक्कर के विवाद ने रात में तूल पकड़ लिया। आरोप है कि 8-10 लोगों ने सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक के घर पहुंचकर पथराव किया और परिवार को गोली मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। बलिया के दोकटी थाना क्षेत्र के बदुअरा निवासी सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह वर्तमान में दौलतपुर में रहते हैं। 17 सितंबर की शाम 7:15 बजे उनका पुत्र कार से घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने कार में टक्कर मार दी। विरोध करने पर मैदान की ओर से आए दो अन्य युवक भी विवाद करने लगे। कुछ देर बाद सभी वहां से चले गए। आरोप है कि रात करीब 9:25 बजे 8-10 लोग गाली-गलौज करते हुए नरेंद्र के मकान पर पहुंच गए। आरोपियों ने घर पर पथराव किया और गेट पर पहुंचकर सड़क पर दिखाई देने पर गोली मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सीसी कैमरों की जांच कर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें