फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: बाल काटे और पेंट लगाया....मालिक के पास खुद ही लौट आई चोरी हुई बकरी, नहीं चली चोर की चालाकी

Sat, 22 Jul 2023 11:23 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के भूसौला गांव में शनिवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। पड़ोसी की बकरी चुराने के बाद महिला ने उसके बाल काट दिए और बदन को दूसरे रंग दिया। बावजूद इसके महिला की चालाकी धरी की धरी रह गई। 
विज्ञापन
बकरी की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के भूसौला गांव में शनिवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। गांव की एक महिला ने अपने पड़ोसी की बकरी चुरा ली और उसे घर के एक कमरे में बंद कर दिया। बकरी की पहचान छिपाने के लिए उसके बाद काट दिए और बदन को अलग-अलग रंगों से पेंट कर दिया। हालांकि उसकी ये चालाकी धरी की धरी रह गई।

विज्ञापन


बकरी को जरा सा मौका मिला तो वह दौड़कर अपने मालिक के पास चली गई। पहले तो लोगों ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब बकरी पालक की बेटी की नजर जब बकरी पर पड़ी तो उसने उसे उसके नाम से पुकरा। अपना नाम सुन कर बकरी सीधा मालिक की बेटी के पास आ गई। बेटी ने उसे गले लगा लिया और रोने लगी। उसके पिता ने उसे चुप कराया।

मामले का खुलासा होने पर दोनों पक्षों में खूब पंचायत हुई। लंबी कहासुनी के बाद जब कोई निष्कर्ष नहीं निकला तो मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों को नजदीकी चौकी पर बुलाया। बकरी का मालिक तो चौकी पहुंचा लेकिन उसकी पड़ोसी महिला भेद खुल जाने पर भाग खड़ी हुई। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें