फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को एसटीएफ ने थाणे से गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पशु तस्करी में तीन आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। गैंगस्टर एक्ट में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त ओमप्रकाश पांडेय को वाराणसी एसटीएफ ने महाराष्ट्र के थाणे धारावी थाना क्षेत्र के नब्बे फिट रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय से दूसरे राज्य में छिपकर रह रहा था। एसटीएफ के एडिशनल एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि चंदौली के सकलडीहा थाने में वांछित ओमप्रकाश पांडेय पर मामले दर्ज हैं। वह चौबेपुर थाना क्षेत्र के जयरामपुर मुनारी चोरण का निवासी है। एसटीएफ की टीम को पुख्ता सूचना मिली कि आरोपी महाराष्ट्र में छिपा है। निरीक्षक अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने साथियों विशाल यादव और नितीश हरिजन के साथ मिलकर पशु तस्करी करता था। यह गिरोह उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से पशुओं को ट्रक व पिकअप में भरकर बिहार, पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में सप्लाई करता था। इस कारोबार से अवैध रूप से मोटी कमाई की जाती थी। इस मामले में पहले ही तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। एसटीएफ ने आरोपी को थाणे की अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि उसे चंदौली लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें