वाराणसी। तिरंगा यात्रा के दौरान सुरक्षा में लगी सिगरा पुलिस ने बुर्का पहने स्कूटी के पीछे बैठे शिवपुर क्षेत्र निवासी इरशाद अहमद को संदेह के आधार पर रोका। पूछताछ में सामने आया कि उसने बुर्का रीलबाजी के लिए पहन रखी है। वह अपने साथी मिजान अहमद के साथ रील बनाने जा रहा था। पुलिस ने जब स्कूटर की जांच की तो मोडिफाइड साइलेंसर मिला। पुलिस ने स्कूटर को सीज कर दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि वह मलदहिया चौराहे पर तिरंगा यात्रा के साथ सुरक्षा में तैनात थे। फातमान रोड की ओर से मलदहिया की तरफ आ रहे स्कूटर को पुलिसकर्मियों ने रोका। पीछे बैठे युवक के बुर्का पहने होने पर पुलिस को संदेह हुआ। इरशाद ने पुलिस को बताया कि वह शॉर्ट वीडियो बनाता है। वह अपने दोस्त लक्सा के औरंगाबाद निवासी मिजान अहमद के साथ इमलिया घाट वीडियो बनाने जा रहा था। बुर्का उसकी मां का है, जिसे वह मिजान के घर से पहनकर निकला था।
विज्ञापन
दोनों युवक 12वीं में पढ़ते हैं। पूछताछ के दौरान उनके परिजनों को सूचना दे दी गई। संवाद