फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में स्टील किंग: लक्ष्मी मित्तल ने संकटमोचन के दरबार में लगाई हाजिरी, दर्शन-पूजन के बाद श्रीराम मंदिर में की परिक्रमा

Sun, 19 Dec 2021 10:01 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

स्टील किंग के नाम से मशहूर लक्ष्मी मित्तल चार्टर विमान से संकट मोचन हनुमान जी का दर्शन करने आये थे। उनके साथ मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल और जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा भी थे। मंदिर में वे 20 मिनट तक थे।
विज्ञापन
संकटमोचन के दरबार में लक्ष्मी निवास मित्तल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टील किंग व आर्सेलर मित्तल के मालिक लक्ष्मी निवास मित्तल शनिवार को संकट मोचन के दरबार में दर्शन के लिए पहुंचे। भगवान बजरंग बली का विधि विधान से पूजन करने के बाद उन्होंने माला व प्रसाद भी अर्पित किया। पूजन के बाद मित्तल ने भगवान श्रीराम के मंदिर में दर्शन कर मंदिर के फेरे भी लगाए।

विज्ञापन


शनिवार शाम लक्ष्मी निवास मित्तल संकटमोचन मंदिर पहुंचे। दर्शन पूजन के बाद कुछ देर तक मंदिर में रहे। महंत प्रो. विश्वम्भरनाथ मिश्र की तरफ से मंदिर व्यवस्था से जुड़े विनोद पांडेय ने प्रसाद व माला भेंट की। लक्ष्मी मित्तल चार्टर विमान से संकट मोचन हनुमान जी का दर्शन करने आए थे। उनके साथ मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल और जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा भी थे। मंदिर में वे 20 मिनट तक थे।  

दुनिया की सबसे बड़ी स्टील कंपनी के मालिक
स्टील किंग के नाम से मशहूर लक्ष्मी निवास दुनिया के सबसे बड़ी स्टील प्रोडक्शन कंपनी आर्सेलर मित्तल के सीईओ और चेयरमैन हैं। वे भारत के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक हैं। 2007 में लक्ष्मी निवास को यूरोप का सबसे अमीर हिन्दू और एशियन माना गया था। 2008 में फोर्ब्स ने उन्हें दुनिया का चौथा सबसे अमीर व्यक्ति माना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें