फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नागेपुर में गांधी, आंबेडकर व जेपी की मूर्ति का अनावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जामुराद। आदर्श गांव नागेपुर में लोक समिति और आशा सामाजिक विद्यालय के वार्षिक अधिवेशन में सोमवार को लोक समिति के प्रांगण में महात्मा गांधी, डॉ. आंबेडकर और जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा का अनावरण हुआ। लोकतंत्र के लिए संपूर्ण क्रांति की अवधारणा और जनसंगठनों की भूमिका विषय पर हो रहे कार्यक्रम में लोक समिति संयोजक नंदलाल मास्टर ने संस्था के उद्देश्यों और सिद्धांतों के बारे में बताया। छात्र युवा वाहिनी के पूर्व अध्यक्ष अरविंद अंजुम ने कहा कि लोकतंत्र में जनता को प्रतिनिधियों के ऊपर नियंत्रण रखना चाहिए। सर्व सेवा संघ संयोजक व संपूर्ण क्रांति सेनानी रामधीरज ने कहा कि नौजवानों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं को आगे आकर अपने सांविधानिक अधिकार के लिए एकजुट होना पड़ेगा। अध्यक्ष चंदन पाल ने कहा कि गांधी, नेहरू के चिंतन को जयप्रकाश नारायण ने आगे बढ़ाया। इस मौके पर मुख्य रूप से डाॅ. एचसी पाटिल, डॉ. विभा प्रेम, पूर्व सांसद अनिल अनवर, अशोक चौधरी, रोहनिया के पूर्व विधायक सुनील पटेल मौजूद रहे। वहीं, दूसरे सत्र में खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव, रोहनिया विधायक सुनील सिंह पटेल, ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि डाॅ. महेंद्र पटेल ने संयुक्त रूप से आशा सामाजिक विद्यालय के बच्चों के लिए स्मार्ट क्लास, किड्स प्ले, साइंस लैब का उद्धघाटन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें