फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: स्टेट जीएसटी की टीम ने मारा छापा, लाखों का हिसाब मिला गड़बड़

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार। स्टेट जीएसटी वाराणसी की टीम ने सैदपुर नगर पंचायत के तहसील स्थित पान, मसाला और जर्दा के थोक व्यापारी उत्तम चौरसिया की दुकान और तीन गोदामों पर बृहस्पतिवार की दोपहर छापा मारा। करीब पांच घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान लाखों रुपये के कर में गड़बड़ी का मामला सामने आया है, जिसपर टीम ने नोटिस दिया है।
विज्ञापन

उत्तम चौरसिया पान, मसाला और जर्दा के थोक विक्रेता हैं। उनकी तहसील के सामने मुख्य दुकान है, जबकि स्टेशन रोड, पूरब बाजार स्थित आवास और मां काली रोड पर किराये के मकान लेकर गोदाम बनाए हुए हैं। बड़े और प्रति व्यापारियों में शामिल उत्तम चौधरी के इन सभी दुकान और गोदामों पर विशेष अनुसंधान वाराणसी की टीम ने दोपहर ढाई बजे छापा मारा। टीम करीब साढ़े सात बजे तक कार्रवाई में जुटी रही। इस दौरान दुकान से लेकर गोदाम तक रखें गए सामानों का स्टाक का मिलान किया। इसके साथ विभिन्न आयकर की रसीदों को भी खंगाला। इसमें भारी मात्रा अनियमितता पाई गई। इसके लिए दुकानदार को नोटिस देकर जबाब देने का निर्देश दिया है। इधर टीम की सूचना मिलते ही अन्य व्यापारियों में खलबली मची। दुकानदार दुकान बंद कर फरार होने लगे। वहीं पूरे दिन अफरातफरी का माहौल बना रहा। व्यापारी के अधिवक्ता बसंत सेठ ने टीम से बातचीत कर कागजात दिखाया, उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने जांच के बाद नोटिस दी है, जिसका जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें