बीएचयू में डिप्लोमा के अगले सत्र की शुरुआत के लिए बीएचयू प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। इसी में 2025-26 की रुकी प्रवेश प्रक्रिया को भी पूरा करने की मांग रखी गई। सोमवार को छात्रों ने केंद्रीय कार्यालय में कुलसचिव राजन श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने बताया कि इसके जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया गया है। लंबित प्रवेश और काउंसलिंग प्रक्रिया को तुरंत पूर्ण कर आधिकारिक सूचना जारी की मांग रखी गई। नियमित पाठ्यक्रमों की तर्ज पर पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में भी बीएचयू से उत्तीर्ण छात्रों को वरीयता दी जाए। उनके लिए सीटें आरक्षित हों। इस दौरान आशुतोष कुमार शुक्ला, अमन मौर्या, विभांशु, अविनाश, चंदू, अभिषेक और आकाश सिंह शामिल रहे।