फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अस्पतालों में स्टाफ नर्सों ने किया दो घंटे कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों में कार्यरत स्टाफ नर्सों का कार्य बहिष्कार बुधवार से शुरू हो गया। वेतन विसंगति सहित कई मांगों को लेकर नर्सों ने बुधवार सुबह 8 से 10 बजे तक कामकाज छोड़कर धरना दिया। मंडलीय अस्पताल में एसआईसी कक्ष के बाहर काला फीता बांधकर स्टाफ नर्सों ने धरना दिया। कहा कि अब तक कई बार आवाज उठाने के बाद भी हमारी मांगों को लेकर शासनादेश जारी नहीं किया जा रहा है। 22 अक्तूबर को 11 बजे महानिदेशालय स्वास्थ्य भवन लखनऊ का घेराव भी होगा। राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश की ओर से नर्सिंग संवर्ग की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें