वाराणसी। जिस टूटे-फूटे मिनी स्टेडियम को खिलाड़ियों ने संवारा अब उसे सब्जी विक्रेताओं ने बदसूरत और चरागाह बना दिया है। लॉकडाउन के कारण खिलाड़ी विरोध तो नहीं कर पा रहे, लेकिन प्रशासन की इस अनदेखी को कोस जरूर रहे हैं। स्टेडियम के रख रखाव और देखभाल करने वाली समिति के कोषाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि शिवपुर स्थित ओलंपियन विवेक सिंह मिनी स्टेडियम को कुछ दिनों पहले स्थानीय खिलाड़ी और समिति ने संवारा था। मगर लॉकडाउन में अब स्टेडियम को सब्जी मंडी का रूप दे दिया गया। जहां सुबह के वक्त सैकड़ों सब्जी विक्रेता सब्जियां बेचते हैं। दुकानदारी खत्म होने के बाद स्टेडियम में ही कूड़ा कचरा और बची हुई सब्जियां छोड़ दी जाती है। जिसे खाने के लिए छुट्टे पशु घुस जाते हैं। जिस वजह से स्टेडियम खुल्ले पशुओं का चारागाह बन जाता है।