काशी विद्यापीठ हिंदी और अन्य भारतीय भाषा विभाग में बुधवार को वाद-विवाद हुई। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों ने विकसित भारत की संकल्पना विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता में अपनी बातों को प्रमुखता से रखा। प्रतियोगिता में सृष्टि सिंह को प्रथम स्थान, नीलू यादव को द्वितीय, आदित्य चौबे को तृतीय स्थान मिला। निर्णायक मंडल में प्रो. रामाश्रय सिंह, प्रो. पितांबर दास, प्रो. नलिनी श्याम कामिल शामिल रहे। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक प्रो. राजमुनि ने कहा कि एक स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण करने में मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ युवाओं की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण होती है। इस अवसर पर प्रो. अनुकूलचंद राय, प्रो. निरंजन सहाय, प्रो. प्रीति, डॉ. अविनाश कुमार सिंह, डॉ. विजय कुमार रंजन मौजूद रहे।