सुबह बनारस मे बांसुरी वादन की प्रस्तुति देते शिवम मोदनवाल । स्वयं
सुबह-ए-बनारस में बृहस्पतिवार को शिवम मोदनवाल का बांसुरी वादन हुआ। उन्होंने राग मंगल भैरव में मध्यलय तीनताल में निबद्ध रचना से शुरुआत की। द्रुत तीनताल में निबद्ध रचना बजाकर बांसुरी की माधुर्य को तान ने सभी को आनंदित किया। श्रीराम चंद्र कृपालु भजमन... बजाकर भक्तिभाव का सृजन कर मां गंगा को भी मगन कर दिया। राग पहाड़ी में निबद्ध लोकप्रिय धुन से समापन हुआ। तबले पर कृष्णा प्रजापति ने संगत की। कलाकारों को प्रमाणपत्र डॉ. रत्नेश वर्मा ने दिया। स्वागत डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह, धन्यवाद ज्ञापन प्रमोद मिश्रा व संचालन डॉ. प्रीतेश आचार्य ने किया।