फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: खेल- यूपी पुलिस ने यूपी कॉलेज को 6-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश की पुलिस ने यूपी कॉलेज को 6-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। यूपी पुलिस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले क्वार्टर में तीन गोल दागे। राहुल यादव, अमित और गगन राजभर ने एक-एक गोल कर टीम को मजबूत बढ़त दिलाई। फिर दूसरे क्वार्टर में अनवरुल शाह ने फील्ड गोल कर बढ़त को आगे बढ़ा लिया। इसके बाद हरीश और अरुण ने भी एक-एक गोल कर यूपी पुलिस की जीत सुनिश्चित की। यूपी कॉलेज की ओर से 34वें मिनट में अनुदीप शर्मा ने एकमात्र सांत्वना गोल किया। अब सेमीफाइनल मुकाबला एनईआर बनाम बीएचयू के बीच दोपहर 2:15 बजे तक खेला जाएगा। सेमीफाइनल में यूपी पुलिस का सामना लालपुर स्टेडियम की टीम से दोपहर 3:45 बजे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें